April 10, 2025

डाक्टर सुनील कुमार सिंह की जीत के लिए जनपद इकाइयों के अधिकारियों ने कसी कमर।

उन्नाव  – जनपद न्यायाधीश विकार अहमद अंसारी की अध्यक्षता मे उत्तर प्रदेश न्यायिक सेवा संघ जनपद इकाई उन्नाव की एक सभा जनपद के न्यायिक अधिकारियों की उपस्तिथि में संपन्न हुई | सभा में अमृता शुक्ला सिविल जज उन्नाव ने यह प्रस्ताव रखा की महासचिव  पद की उम्मीदवारी के लिए डाक्टर सुनील कुमार सिंह सिविल जज फास्ट ट्रैक कोर्ट उन्नाव को चुना जाय | उनकी बातों का अनुमोदन गुलाब सिंह अपर जिला जज ,  र॔ण्जय कुमार वर्मा अपर जिला जज , राजेश उपाध्याय अपर जिला जज , प्रीती सिंह अपर जिला जज ,अमित सिंह मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट द्वारा किया गया। उक्त प्रस्ताव का समर्थन उपस्थित सभी अधिकारियों ने किया साथ ही यह भी निर्णय लिया गया की उत्तर प्रदेश न्यायिक सेवा संघ का चुनाव  जो आगामी 10 -11 मार्च को होगा उस मे सब लोग उपस्थित रहेंगे एवं सभी  जनपद इकाईयों के माध्यम से  डाक्टर सुनील कुमार सिंह को महा सचिव पद के लिए समर्थन और सहयोग भी मांगी  जाएगी।  सभी लोगों ने उत्तर प्रदेश न्यायिक सेवा संघ के सभी जनपद इकाइयों से अनुरोध किया की अपने आशीर्वचन के साथ -साथ अपने -जनपद इकाई के सभी सम्मानित जज भारी मतों से डा सुनील कुमार सिंह सिविल जज सीनियर डिविजन एफ़ टी सी उन्नाव को महासचिव पद के लिए वोट देंगे।

About Author

You may have missed