बलिया, 22 मार्च (आईएएनएस)| उत्तर प्रदेश के बलिया में एक व्यक्ति ने संपत्ति हड़पने के लिए अपनी मां को नगरपालिका के रिकॉर्ड में ‘मृत’ घोषित कर दिया है। अब इस आदमी पर धोखाधड़ी और आपराधिक साजिश रचने का मामला दर्ज किया गया है। इसके अलावा नगरीय निकाय के 2 कर्मचारियों पर भी मामला दर्ज किया गया है। रासरा पुलिस स्टेशन के स्टेशन हाउस ऑफिसर नागेश उपाध्याय ने बताया, “शमशाद अहमद ने अपनी पैतृक संपत्ति हड़पने के लिए 2017 में फैमिली रजिस्टर में अपनी मां को ही ‘मृत’ घोषित कर दिया था। यह मामला जिलाधिकारी के संज्ञान में लाए जाने के बाद अब जांच का आदेश दिया गया। जांच रिपोर्ट के आधार पर शमशाद अहमद और नगरीय निकाय के 2 कर्मचारियों के खिलाफ धोखाधड़ी और आपराधिक साजिश का मामला दर्ज किया गया है। मामले में आगे की जांच चल रही है। stránka“
More Stories
अर्श एकेडमी के छात्रों एवं शिक्षकों ने सिविल सोसाइटी बरेली के संयोजक राज नारायण के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकाली।
बरेली ट्रैफिक पुलिसकर्मियों को मिले एसी हेलमेट तेज धूप और गर्मी में अब नहीं तपेगा सिर
रानी अहिल्याबाई हो लकर की 300 वीं जयंती के अवसर पर स्पोर्ट स्टेडियम में महिला दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।