May 24, 2025

हिमाचल आने पर नेगेटिव कोविड रिपोर्ट दिखाना जरूरी, नहीं तो रहना होगा क्वारंटीन

शिमला, 24 अप्रैल (आईएएनएस)| हिमाचल प्रदेश सरकार ने राज्य में लौटने वाले सभी लोगों के लिए एक सप्ताह का क्वारंटीन या फिर नेगेटिव आरटी-पीसीआर रिपोर्ट दिखाना अनिवार्य कर दिया है। ये घोषणाएं मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने शुक्रवार रात एक वीडियो संदेश में की।

उन्होंने कहा कि घर लौटने वालों को शहरी निकाय या पंचायती प्रतिनिधियों को अपने घर लौटने के बारे में सूचित करना चाहिए।

एक दिन पहले, पहाड़ी राज्य में एक दिन में सबसे ज्यादा 26 लोगों की मौत हुई थी।

About Author