संवाददाता :- सुनील कुमार
किच्छा, (उत्तराखंड)। वरिष्ठ भाजपा नेता मनमोहन सक्सेना को भारतीय जनता पार्टी किच्छा नगर अध्यक्ष बनने पर आज शहर में विशाल रोड शो का आयोजन किया गया। रोड शो में पूर्व विधायक राजेश शुक्ला, मंडल अध्यक्ष मनमोहन सक्सेना, मंडल प्रभारी ललित मिगलानी भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ चीनी मिल खेल मैदान से शुरू कर शहर के मुख्य मार्गो से होते हुए आवास विकास कार्यालय संचालित रोड शो का जगह जगह व्यापारियों, कार्यकर्ताओं व समाजसेवियो ने स्वागत किया। पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता के रूप में अपनी राजनीति की शुरुआत करने वाले मनमोहन सक्सेना पार्टी के विभिन्न जिम्मेदारियों को निभाते हुए विगत विधानसभा चुनाव में विधानसभा संयोजक का बखूबी निर्वहन किया, पार्टी के प्रति निस्वार्थ सेवा व समर्पण को देखते हुए पार्टी ने मनमोहन सक्सेना को भारतीय जनता पार्टी किच्छा नगर का अध्यक्ष बनाया है। मनमोहन सक्सेना को नगर अध्यक्ष बनने से युवाओ में खास उत्साह देखने को मिल रहा है! पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने मनमोहन को बधाई देते हुए अपनी ऊर्जा जनता की सेवा में लगाने व पार्टी को मजबूत करने की शुभकामनाएं दी। मनमोहन सक्सेना ने सभी का आभार जताते हुए कहा कि मेरे जैसे छोटे कार्यकर्ता पर पार्टी ने जो जिम्मेदारी दी है उसका बखूबी निर्वहन करुंगा, किच्छा नगर अध्यक्ष बनाए जाने पर पार्टी के शीर्ष नेतृत्व एवं पूर्व विधायक राजेश शुक्ला का आभार जताया। रोड शो कार्यक्रम में कुन्दनलाल खुराना, संदीप अरोरा, धर्मराज जायसवाल, प्रकाश पंत, महेंद्र पाल, सुरेंद्र चौधरी, देवेंद्र शर्मा, मूलचंद राठौर, कुलदीप बग्गा, राकेश गुप्ता, नितिन फुटेला, धनीराम, रज्जी कोली, मुकेश कोली, सुभाष तनेजा, प्रमोद ठुकराल, भूपेंद्र पाठक, विनोद कोली, नितिन बाल्मीकि, सचिन बाल्मीकि, उमेश पाल, तातिर अहमद, गगनदीप सिंह, जोगेंद्र सिंह जिंदू, नवजोत सिंह, सैयद इफ्तेखार मिया, पूरन भट, अंशुल गंगवार, उमेश पाल, विनोद कोली, जानकी तिवारी ,शैली फुटेला ,राकेश गुप्ता ,मूलचंद राठौर ,कुलदीप बग्गा ,हरी सक्सेना ,शरीफ मलिक ,सुरेंद्र चौधरी ,मुन्ना पाठक ,प्रेम कुमार, सुरेश कुमार ,सुनील पांडे ,राजकुमार कोहली ,रमन कोहली ,नीरज खुग्गर, प्रकाश अरोरा, विवेक राय ,शरण संधू ,सचिन चावला ,राजीव सक्सेना, राजेश कश्यप ,अमरीक सिंह मंड , आरती दुबे, ज्योति जड़िया, सेल शुक्ला, रीता पांडे ,मधु गुप्ता ,जसवीर देवी समेत सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित थे।
More Stories
हल्द्वानी : ग्राफिक एरा के छात्रों ने लहराया परचम, प्लेसमेंट समारोह में हुआ सम्मान
जीईएचयू हल्द्वानी में एफआईईडी आईआईएम काशीपुर के सौजन्य से सफल बूटकैंप का आयोजन
हल्द्वानी : ग्राफिक एरा के छात्रों ने लहराया परचम, प्लेसमेंट समारोह में हुआ सम्मान