मथुरा, 11 सितंबर (आईएएनएस)| साल 1983 में मोटरसाइकिल लूट के एक मामले में वांछित उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ के निवासी रघुनाथ सिंह को अपराध करने के 37 बाद आखिरकार गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया गया। उसके सिर पर 20 हजार का इनाम रखा गया था।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) गौरव ग्रोवर ने कहा कि साल 1983 में मानागाढ़ी में एक बैंक मैनेजर से मोटरसाइकिल की लूट के मामले तीन लोगों पर मामला दर्ज किया गया था।
उनमें से दो को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका था और न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था। उनके कब्जे से मोटरसाइकिल बरामद कर ली गई थी।
हालांकि तीसरा आरोपी रघुनाथ सिंह फरार था।
कथित तौर पर अन्य दो आरोपियों के करीबी एक सूत्र ने गुरुवार को मथुरा में सिंह की उपस्थिति के बारे में पुलिस को सूचित किया, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
More Stories
अयोध्या में महिला श्रद्धालु की नहाते हुए वीडियो बनाने के आरोप में व्यक्ति गिरफ्तार
सरस्वती शिशु मन्दिर में नये सत्र 2025-26 का प्रारम्भ हवन-पूजन के साथ किया।
मंडल रेल प्रबंधक सुश्री सिन्हा ने गत वित्त वर्ष 2024-25 में इज्जतनगर मंडल की उपलब्धियों की जानकारी विस्तृत रुप से साझा की गई।