April 18, 2025

गिग एवं प्लेटफार्म श्रमिकों को विभिन्न सरकारी योजनाओं से जोडऩे के लिए 17 अप्रैल तक जिला में चलाया जाएगा विशेष अभियान

– अभियान के तहत पात्र श्रमिकों को ई-श्रम पोर्टल पर किया जाएगा पंजीकृत
मनोज जांगड़ा (ब्यूरो सोनीपत)
सोनीपत,(हरियाणा)। उपायुक्त डॉ० मनोज कुमार ने बताया कि गिग एवं प्लेटफार्म श्रमिकों को सरकार की विभिन्न सामाजिक सुरक्षा योजनाओं से जोडऩे के उद्देश्य से 17 अप्रैल तक जिला में विशेष जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के अंतर्गत डिलीवरी ब्वॉय, ऑनलाईन सर्विस, ई-मार्केट सर्विस, लाजिस्टिक श्रमिक, प्रोफेशसन सर्विस प्रोवाईडर हैल्थकेयर, ट्रेवल व हास्पिटेलिटी श्रमिक, कंटेट एवं मीडिया सर्विस व अन्य सर्विस प्रोवाईडर को ई-श्रम पोर्टल पर पंजीकृत किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि केन्द्र सरकार ने इस साल के बजट में घोषणा की है कि आयुष्मान भारत योजना का लाभ अब गिग वर्कर्स को भी मिलेगा। इसके लिए उनका ई-श्रम पोर्टल पर पंजीकरण व सक्रिय ई-श्रम कार्ड होना अनिवार्य है। उन्होंने बताया कि हरियाणा सरकार ने भी इन श्रमिकों को राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं से जोडऩे की दिशा में पहल की है, जिसमें स्वास्थ्य सेवाएं, जीवन बीमा और दुर्घटना बीमा जैसी सुविधाएं शामिल है। उन्होंने सभी पात्र श्रमिकों का आह्वïान किया कि वे तुरंत इस अभियान से जुडक़र ई-श्रम पोर्टल पर अपना पंजीकरण अवश्य करवाएं।

About Author