May 24, 2025

संपत्ति हड़पने के लिए शख्स ने अपनी मां को किया ‘मृत’ घोषित

बलिया, 22 मार्च (आईएएनएस)| उत्तर प्रदेश के बलिया में एक व्यक्ति ने संपत्ति हड़पने के लिए अपनी मां को नगरपालिका के रिकॉर्ड में ‘मृत’ घोषित कर दिया है। अब इस आदमी पर धोखाधड़ी और आपराधिक साजिश रचने का मामला दर्ज किया गया है। इसके अलावा नगरीय निकाय के 2 कर्मचारियों पर भी मामला दर्ज किया गया है। रासरा पुलिस स्टेशन के स्टेशन हाउस ऑफिसर नागेश उपाध्याय ने बताया, “शमशाद अहमद ने अपनी पैतृक संपत्ति हड़पने के लिए 2017 में फैमिली रजिस्टर में अपनी मां को ही ‘मृत’ घोषित कर दिया था। यह मामला जिलाधिकारी के संज्ञान में लाए जाने के बाद अब जांच का आदेश दिया गया। जांच रिपोर्ट के आधार पर शमशाद अहमद और नगरीय निकाय के 2 कर्मचारियों के खिलाफ धोखाधड़ी और आपराधिक साजिश का मामला दर्ज किया गया है। मामले में आगे की जांच चल रही है। stránka

About Author